Education hub

 ●  हाल ही में केरल में कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण का शिलान्यास किसने किया है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


●  हाल ही में किस राज्य ने छात्रों की शिक्षा के लिए वर्चुअल स्कूल लांच किया है-  दिल्ली


●  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट किस राज्य में लगाने की घोषणा की है- गुजरात (हजीरा)


●  5वें राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है-महिला और बाल विकास मंत्रालय


●  एशिया वन पत्रिका द्वारा आयोजित, एशिया-अफ्रीका बिजनेस एंड सोशल फोरम के 18वें संस्करण में वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट लीडर्स अवार्ड्स 2021-2022 से किसे सम्मानित किया गया है-हर्षवर्धन पुसाला (Harshvardhan Pusala)


●  किस केन्द्रीय मंत्री ने हाल ही में नई दिल्‍ली में केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल-CAPF के वेबपोर्टल ई-आवास (e-Awas) को लांच किया है-गृहमंत्री अमित शाह


●  श्रीलंका सरकार ने हाल ही में किसके साथ, देश की आर्थिक नीतियों का समर्थन करने के लिए 2.9 अरब डॉलर के ऋण के लिए प्रारंभिक समझौता किया है-अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)


●  तेजस मार्क -2 लड़ाकू जेट के डिजाइन और विकास के लिए, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने कितने करोड़ रुपये मंजूर किए हैं-6500 करोड़


●  भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत का निर्माण किसके द्वारा किया गया है- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड


●  हाल ही में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के नए अध्यक्ष चुने गए है- कल्याण चौबे


●  केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने अध्ययन कर रहे आयुर्वेद (BAMS) के छात्रों के लिए एक नई पहल शुरू की है-स्पार्क पहल ('Flash' Program)


●  अगस्त 2022 के महीने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा प्रकाशित रैंकिंग रिपोर्ट में, लोक शिकायतों के समाधान में शीर्ष पर रहा-भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)


●  भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को किसने डिज़ाइन किया है- वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो


●  हाल ही में रूस में शुरू हुए किस युद्धाभ्यास में भारतीय सैन्य दल भाग ले रहा है- वोस्तोक-2022


●  भारत-ताइवान पार्टनरशिप के तहत 'सस्टेनेबल स्मार्ट सिटी रिसर्च लैब' का उद्घाटन किस यूनिवर्सिटी के कैम्पस में किया गया है-चितकारा यूनिवर्सिटी (चंडीगढ़)


●  किस उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता को प्रतिष्ठित भारतीय CSR पुरस्कार से सम्मानित किया गया है-पूनम गुप्ता


●  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया है- 46


●  ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है- लिज़ ट्रस


●  36वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर का क्या नाम है-सावज (Savaj)


●  36वें राष्ट्रीय खेलों का गान (song of devotion), जो 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की थीम पर आधारित है, किसके द्वारा स्वरबद्ध किया गया है-सुखविंदर सिंह


●  किस केन्द्रीय मंत्री द्वारा, तेलंगाना मुक्ति दिवस (Telangana Freedom Day) समारोह का उद्घाटन इस महीने की 17 तारीख को किया जायेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


●  फुटबॉल प्रतियोगिता SAFF अंडर - 17 चैम्पियनशिप की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है-श्रीलंका


●  हाल ही में, प्रतिष्ठित नेहरू ट्रॉफी बोट रेस का 68वां संस्करण किस राज्य में आयोजित किया गया है-केरल


●  भारत के सेना प्रमुख, नेपाल के चार दिवसीय दौरे पर, वर्तमान में भारत के सेना प्रमुख कौन है- जनरल मनोज पांडे


●  वर्तमान में जापान में भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा को किस देश में, भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है- कनाडा


●  वर्तमान में भारत के महावाणिज्य दूतावास, शिकागो के वाणिज्य-दूत कौन है, जिन्हें दक्षिण कोरिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है- अमित कुमार


●  सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का  61वां संस्करण किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है-दिल्ली


●  भारत के किस राज्य में देश का पहला जैव-ग्राम (Bio-Town) स्थापित किया गया है-त्रिपुरा (दसपारा गाँव)


●  मैत्री सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट के यूनिट-1 को हाल ही में लांच किया गया, यह किस देश के साथ भारत की एक संयुक्त परियोजना है-बांग्लादेश


●  डॉ. मनसुख मांडविया ने कितने राज्यों में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की शाखाओं की आभासी रूप से आधारशिला रखी-6 राज्‍यों में


●  भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने कहाँ पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के नागरिक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया- नई दिल्ली


●  हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में 14,500 स्कूलों के विकास और उन्नय - प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI)

●  वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन के मिशन को फिर से जीवंत करने के लिए, 9 सितंबर को प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को कौन लांच करेगा-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


●  प्रधानमंत्री मोदी ने, ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के पूर्ण सत्र को संबोधित किया, यह रूस के किस शहर में आयोजित किया जा रहा है- व्लादिवोस्तोक


●  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी को न्यूयॉर्क में अमेरिकी जिला न्यायाधीश के लिए नामित किया है-अरुण सुब्रमण्यम


●  भारत के किन तीन शहरों को यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल किया गया है- नीलांबुर, त्रिशूर और वारंगल


●  केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए, किस देश के साथ हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है- संयुक्त अरब अमीरात


●  हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर किस देश के साथ 2-प्लस-2 मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे-जापान


●  भारतीय मूल की बैरिस्टर कौन है, जिन्हें हाल ही में यूनाइटेड किंगडम का नया गृह सचिव चुना गया है- सुएला ब्रेवरमैन


●  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के किस जिले में हाल ही में एक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया है- उधमपुर


●  भारतीय आर्थिक व्यापार संगठन ने भारत यूरेशिया व्यापार परिषद (IETC) के सहयोग से कहाँ पर भारत-आर्मेनिया सम्मेलन 2022 का आयोजन किया है-बेंगलुरु


●  हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना ने किस मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया है-क्विक रियक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल (QRSAM)


●  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस देश के साथ हुए, भारतीय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है- मालदीव


●  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इण्डिया गेट पर किस भारतीय महापुरुष की 28 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया है-नेताजी सुभाष चंद्र बोस


●  किस केन्द्रीय मंत्री ने यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित इंडिया आइडियाज समिट में भाग लिया है- धर्मेंद्र प्रधान


●  हाल ही में, भारत ने किस देश को 5000 टन चावल की खेप का निर्यात किया है-मेडागास्कर


●  एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने हाल ही में किस देश के साथ व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं- बांग्लादेश


●  हाल ही में भारत और जापान दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच किस नए वायुसेना अभ्यास को शुरू करने पर सहमत हुए है- अभ्यास 'फाइटर'


●  संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के वर्ष 2021 के मानव विकास सूचकांक (HDI) में भारत की रैंक क्या है-132


●  भारत सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए सेला चावल को छोड़कर गैर-बासमती चावल पर कितने प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है- 20 %


●  संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने वोल्कर तुर्क को संयुक्‍त राष्‍ट्र मानव अधिकार उच्‍चायुक्‍त नियुक्‍त किया है, वह किस देश के निवासी है- ऑस्ट्रिया


●  संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के वर्ष 2021 के मानव विकास सूचकांक (HDI) में प्रथम रैंक किस देश को मिला है-स्विट्ज़रलैंड


●  केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किस शहर में 'भारत-प्रशांत आर्थिक मंच' की मंत्री स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया है-लॉस एंजेलिस (यूएसए)


●  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किस शहर में 'फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइकर रैली' को झंडी दिखाकर रवाना किया-दिल्ली


●  भारत और यूएसए ने भारत में वृक्षों का आच्छादन बढ़ाने के लिए कौन सी नई पहल शुरू की है- 'ट्रीज आउटसाइड फारेस्ट इन इंडिया'


●  यूएस ओपन टेनिस 2022 का पुरुष एकल ख़िताब किसने जीता है-कार्लोस अल्काराज़ (स्पेन)


●  केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय से सम्बद्ध, मानव निर्मित वस्त्र अनुसंधान संघ (MANTRA) ने अपनी तरह का पहला फेस मास्क और पीपीई किट परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन कहाँ किया है-सूरत (गुजरात)


●  यूएस ओपन टेनिस 2022 का महिला एकल ख़िताब जितने वाली इगा स्वियांतेक, किस देश की खिलाड़ी है-पोलैंड


●  हाल ही में, भारतीय खाद्य निगम (FCI) की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया है-अभिषेक मिश्रा


●  हाल ही में, राजनयिकों के प्रशिक्षण के लिए भारत और किस देश के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए है-मेडागास्कर


●  किसने 'स्किल ऑफ प्रोटोटाइप मॉडलिंग वर्ल्‍डस्किल काम्पिटिशन 2022' (डब्‍ल्‍यूएससी2022) में कांस्य पदक जीता है-लिकिथ वाईपी


●  भारतीय नौसेना के पांचवें स्टेल्थ फ्रीगेट (P17A) का नाम क्या है, जिसे हाल ही में लांच किया- तारागिरि


● किन कंपनियों ने संयुक्त रूप से, गुजरात में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए- वेदांता और फॉक्सकॉन


● अगस्त 2022 के लिए पुरुषों का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड्स सिकंदर राज़ा को दिया गया है, वह किस देश के खिलाड़ी है-जिम्बाब्वे


● हाल ही में, भारतीय वायु सेना की टुकड़ी, बहुराष्ट्रीय अभ्यास पिच ब्लैक (Totally dark) 2022 में प्रतिभाग किया है. इसकी मेजबानी किस देश ने की है-ऑस्ट्रेलिया


● केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 17 सितंबर को एक राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान अभियान शुरू करने की योजना बनाई है, इसे क्या नाम दिया गया है-'रक्तदान अमृत महोत्सव'


● किसे, भारत के चौदहवें महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) के रूप में नियुक्त किया जायेगा- मुकुल रोहतगी


● अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अगस्त 2022 के लिए महिला ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड्स से किसे सम्मानित किया है-ताहलिया मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)


● प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 15-16 सितंबर, 2022 को उज्बेकिस्तान के किस शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे-समरक़ंद


● भारत के मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित ने बंबई उच्च न्यायालय में कितने न्यायिक अधिकारीयों की नियुक्ति की सिफारिश की है- 6


● अखिल भारतीय राजभाषा सम्मलेन कहाँ आयोजित किया जा रहा है- सूरत, गुजरात


● केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने, व्यवसाय प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए किसके साथ, एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है-प्रबंधन विकास संस्थान (MDI)


● भारत की ओर से ब्रिटेन की पूर्व महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में कौन शामिल होगा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


● अखिल भारतीय राजभाषा सम्मलेन में डीआरडीओ की किस गृह पत्रिका को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है- 'रक्षा अनुसन्धान भारती'


● हाल ही में, भारत का कौन सा प्रौद्योगिकी संस्थान, आईबीएम क्वांटम नेटवर्क में शामिल हो गया है- आईआईटी-मद्रास


● भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2022 (JIMEX 22) का कौन सा संस्करण बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जा रहा है-छठा संस्करण


● 36वां त्रि-सेवा कमांडरों का सम्मेलन - दक्षिण (TSCC) कहाँ आयोजित किया गया है-पोर्ट ब्लेयर


● हाल ही में, IWA-वर्ल्ड वाटर कांग्रेस का आयोजन कहा किया गया है-कोपनहेगन, डेनमार्क


● हाल ही में, किसने केन्या के पाचवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है- विलियम रुटो


● हाल ही में किस टेनिस खिलाड़ी ने आगामी लेवर कप के बाद सन्यास की घोषणा की है- रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)


● किस केंद्रीय मंत्री ने कक्षा 1 से 5 वीं के छात्रों के लिए रामकृष्ण मिशन के 'जागृति' (Arousing) कार्यक्रम की शुरुआत की है-शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान


● हाल ही में, किस राज्य में, केंद्र सरकार, राज्य सरकार और आठ आदिवासी समूहों के बीच त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं- असम


● हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस जनपद में पहले हेल्थ एटीएम सेंटर का शुभारम्भ किया गया है- गोरखपुर


● भारत के पहले लिथियम सेल निर्माण सुविधा का उद्घाटन किस राज्य में किया जायेगा- आंध्र प्रदेश


● हाल ही में विनेश फोगट ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है, यह प्रतियोगिता किस देश में आयोजित की जा रही है- बेलग्रेड (सर्बिया)


● भारत में इंजीनियर्स दिवस कब मनाया जाता है- 15 सितम्बर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने